Monday, May 19, 2025

मुंबई-पुणे हाइवे पर ट्रक-कार में टक्कर, तीन लोगों की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

मुंबई। पुणे जिले के लोनावाला में उर्से टोल नाका के पास मुंबई- पुणे हाइवे पर आज (शुक्रवार) सुबह ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक हादसे में चकनाचूर कार से तीनों शव निकालकर अस्पताल भेज दिए गए हैं। यह हादसा कार के अनियंत्रित होने से हुआ। तेज गति कार हाइवे पर खड़े कोयला से लदे ट्रक से टकरा गई।

एक मृतक की पहचान विजय विश्वनाथ खैरे के रूप में हुई है। दो अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय