Friday, April 25, 2025

मेरठ में दिन निकलते ही फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में ब्रह्मपुरी रोड पर जाहरवीर मंदिर के पास युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ब्रह्मपुरी रोड पर शुक्रवार सुबह जाहरवीर मंदिर के पास एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। उसकी पहचान ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी सूरज के रूप में हुई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों से पूछताछ करके पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने अभी तक किसी से रंजिश की बात पुलिस को नहीं बताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय