Saturday, May 3, 2025

मथुरा में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

मथुरा। थाना फरह की रैपुराजाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर सोमवार को एक कार की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 18 से अधिक लोग घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मथुरा के गोवर्धन सप्तकोसीय परिक्रमा करने के बाद मध्यप्रदेश थाना पौह के गांव शेरपुर निवासी 50 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोमवार की सुबह वापस लौट रहे थे। रैपुराजाट पुलिस चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर तेज गति से आई एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकरायी। कार सवार में सवार पांच में से तीन लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कागजों के आधार पर शिनाख्त करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कार और ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर में राजस्थान निवासी गोवर्धन (74) सहित तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय