Sunday, February 23, 2025

नोएडा में वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक न लगने से हो रहे हादसे, तीन की मौत, 3 घायल

नोएडा। पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक न लगाने की वजह से जनपद गौतमबुद्व नगर में आये दिन हादसे हो रहे हैं। जिसमें लोगों की असमय मौत हो रही है। जिले में हुए विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।

 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र कमलेश सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई अनिल कुमार पुत्र कमलेश सिंह निवासी जनपद अमरोहा कुलेसरा में रहता था। वह मदरसन इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार अपनी ड्यूटी समाप्त करके फैक्ट्री से निकला, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार उसके भाई के सहकर्मी ने उपचार के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चेतराम पुत्र फतेह सिंह निवासी रामपुर फतेहपुर दादरी कल गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे के शिकार हो गए था। उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।

 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि विनय कुमार श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह वजीराबाद दिल्ली के रहने वाला है। पीड़ित के अनुसार वह अपनी बाइक पर सवार होकर छिजारसी गांव के पास से जा रहा था, तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई  थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसका उपचार दिल्ली के हिंदू राव हॉस्पिटल में चला। ठीक होने के बाद उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह पुत्र नाहर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 1 सितंबर को उनका भतीजा ईश्वर सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह और उसका दोस्त विशाल तोमर पुत्र विनोद कुमार बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेल्टा-1 सेक्टर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर वापस अपने घर आ रहे थे। तभी डेल्टा-वन के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में ईश्वर सिंह की मौत हो गई है।

 

 

थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि विशाल सक्सेना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता विनोद कुमार सक्सेना 3 सितंबर को ओमेक्स गोल चक्कर के पास से मॉर्निंग वॉक करते हुए गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना उन्हें गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय