Monday, April 21, 2025

बरेली में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, बिजनौर के है निवासी, चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित

बरेली- उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र में दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार लीं।

हेड कांस्टेबल को एक गोली गर्दन और दूसरी पेट में लगी है। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रैफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक देहात बरेली राजकुमार अग्रवाल ने गुरूवार को बताया कि दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले।

खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

बुधवार रात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी, विशेष खोखर और अमित शर्मा गश्त पर गए थे। रात करीब सवा बारह बजे वापस आए तो अमित शर्मा और विशेष खोखर सोने चले गए। नीरज चौधरी थोड़ी देर बैठे रहे। इसके बाद 12.41 पर नीरज ने एक सुसाइड नोट अपने घर, थाने के ग्रुप और पत्रकार के व्हाट्सएप पर डाला और 12.45 बजे सरकारी राइफल से खुद पर दो फायर किए।

नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  किरेन रिजिजू की अपील, हज जैसे धार्मिक मुद्दे पर राजनीति न करें, निजी ऑपरेटरों से जल्द अनुबंध पूरा करने को कहा

हेड कांस्टेबल के लिखे नोट के आधार पर प्रांरभिक जांच के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने चौकी प्रभारी अरविंद कुमार व कांस्टेबल अमित शर्मा को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकती है। एसएसपी ने बताया कि बरेली पुलिस की टीम मेरठ के अस्पताल में मौजूद है। घायल सिपाही नीरज चौधरी के स्वास्थ्य का अपडेट लिया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय