Monday, April 28, 2025

देवबंद में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर,हुई मौत

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे पर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के चंदेना कोली गांव निवासी बुजुर्ग महिला बुगली (67) पत्नी ज्योतिराम स्टेट हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में दवाई लेने आई थी, जब महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से महिला को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया।
पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार की ओर से पुलिस को अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय