Tuesday, April 29, 2025

अयोध्या में तीन और गौसंरक्षण केंद्र बनाए जाएंगे, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

अयोध्या। अयोध्या के किसानों के लिए यह खबर खुशी भरी है। उनको निकट भविष्य में आवारा पशुओं से राहत मिलने वाली है। पशुपालन विभाग ने अयोध्या जनपद में तीन नए वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे शीघ्र ही हरी झंडी मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवारा पशुओं के कारण होने वाली फसलों की क्षति को गंभीरता से लिया है। शीघ्र ही अयोध्या के किसानों को घूमंतू पशुओं से राहत मिलने वाली है। इसके लिए अयोध्या जनपद में तीन नए वृहद गौ संरक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

चार करोड़ 80 लाख रुपये से जनपद में बनेंगे तीन गौसंरक्षण केन्द्र

[irp cats=”24”]

अयोध्या जनपद में वैसे तो तीन वृहद गौसंरक्षण केन्द्र पहले से संचालित हो रहे हैं। ये केन्द्र दो रुदौली व एक हेरिंग्टनगंज में संचालित हो रहे हैं। एक नया गौ संरक्षण केन्द्र सोहावल तहसील क्षेत्र के मूसेपुर में बन रहा है। अब पशुपालन विभाग की ओर से तीन नए गौ संरक्षण केन्द्र दो अमानीगंज क्षेत्र व कोटिया, अंजरौली, तथा एक मवई ब्लाक के गणेशपुर में बनाया जाएगा। इन के निर्माण पर चार करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ डी.एस.एम. प्रसाद ने बताया कि नए बनाए जाने वाले तीन गौसंरक्षण केन्द्रों में लगभग 1500 गौवंश को रखने की सुविधा रहेगी। अभी जनपद में तीन वृहद गौ संरक्षण केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं और एक नया बनाया जा रहा है। इसके अलावा 61 छोटे गौ संरक्षण केन्द्र पहले से संचालित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार चार और गौसंरक्षण केन्द्र यहाँ बन जाने के बाद जिले मे वृहद गौसंरक्षण केन्द्रों की संख्या सात हो जाएगी। जिससे घूमंतू गौ वंश की संख्या लगभग समाप्त हो जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय