Wednesday, April 2, 2025

शाहजहांपुर में 67 हजार के नकली नोटों के साथ तीन सौदागर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। जनपद की चौक कोतवाली पुलिस ने बुधवार को 67 हजार के नकली नोटों के साथ तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर सौम्या पाण्डेय ने बताया कि थाना चौक कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कार सवार तीन लोगों को बरेली मोड़ पुल के पास से नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी जनपद लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र निवासी नीरज कुमार शुक्ला, शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी विवेक कुमार मौर्या तथा थाना कलान क्षेत्र निवासी जबर सिंह है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 67,500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी लखनऊ से नकली नोटों को लाकर शाहजहांपुर और अन्य जनपदों में चलाने का काम करते हैं। पकड़ा गया आरोपी विवेक इससे पहले भी नकली नोटों के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपितों का एक साथी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय