Thursday, April 24, 2025

दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गाजियाबाद में तीन युवक हिरासत में

गाजियाबाद। ट्रोनिका थाना सिटी इलाके में ड्यूटी करके लौट रही एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को हिरासत में लिया है। खास बात यह है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है।

डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली निवासी एक युवती ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। गुरुवार शाम को वह अपनी सहेली के साथ फैक्टरी से ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन लड़कों ने उसे झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने घर लौट गई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी सहेली फैक्टरी से काम खत्म कर घर जा रही थी। रास्ते में उसकी सहेली का एक दोस्त मिल गया। सहेली अपने दोस्त से स्कूटी चलाना सीखने लगी। वो सड़क किनारे खड़ी होकर फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान तीन युवक उसकी सहेली और उसके दोस्त के पास आकर रुके। वह अभद्रता करने लगे।

[irp cats=”24”]

पीड़िता उनके पास पहुंची तो आरोपितों ने उसकी सहेली और दोस्त को छोड़ दिया। आरोपितों ने युवती को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय