Sunday, July 7, 2024

गाजियाबाद में आईटीएमएस से रखी जाएगी यातायात व्यवस्था पर नजर

गाजियाबाद। महानगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और हर चौराहे पर नजर रखने के लिए आईटीएमएस कंट्रोल रूम के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नगर निगम भवन मे बन रहे आईटीएमएस कंट्रोल रूम से लगभग 45 चौराहों-तिराहों पर नजर रखी जा सकेगी। जनवरी 2025 से ये पूरे महानगर में काम करने लगेगा।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगर निगम मुख्यालय में इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस)कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य हो सकेगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक समय-समय पर निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं। छह महीने में निर्माण कार्य पूरा कर होने का दावा किया जा रहा है। आने वाले साल जनवरी 2025 से इस कंट्रोल रूम से शहर की यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने का काम शुरू हो जाएगा।

 

निगम मुख्यालय में करीब 2.67 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 288 वर्ग मीटर जमीन पर कंट्रोल रूम के लिए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। दो मंजिला इमारत के भूतल पर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कंट्रोल सेंटर तैयार किया जाएगा। शहर के चौराहों-तिराहों पर लगे अत्याधुनिक कैमरों के जरिये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

 

नगर आयुक्त ने निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसी भवन के दूसरे तल पर नगर निगम नागरिक सुविधाओं पर नजर रखने के लिए अलग कंट्रोल रूम विकसित करेगा। इस दौरान निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय