Friday, July 26, 2024

साहिबाबाद से आनंद विहार तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत, आरआरटीएस का काम तेजी पर

गाजियाबाद। साहिबाबाद से आनंद विहार तक जल्द ही नमो भारत पटरी पर रफ्तार भरेगी। साहिबाबाद से आनंद विहार खंड के बीच आरआरटीएस का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन के डाउनलाइन ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि दूसरी लाइन में ट्रैक का काम जारी है। दोनों ट्रैक के पूरा होने के बाद ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) और सिग्नलिंग का काम शुरू होगा। इसी के साथ साहिबाबाद स्टेशन दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशन से जुड़ जाएगा। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स का कहना है कि काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद साहिबाबाद से आनंद विहार तक नमो भारत जा सकेगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दिल्ली में आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 14 किमी

सराय काले खां दिल्ली से आरआरटीएस वायाडक्ट का काम शताब्दी नगर मेरठ तक पूरा हो चुका है। इसके साथ दिल्ली में सभी आरआरटीएस स्टेशनों का निर्माण कार्य जारी है। सभी स्टेशन अब पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। दिल्ली में आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 14 किमी है। जिसमें से 9 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है। जबकि पांच किमी का हिस्सा भूमिगत है। ये दोनों सेक्शन अब लगभग तैयार हो चुके हैं। साहिबाबाद से आनंद विहार को जोड़ने के लिए दो किलोमीटर लंबे टनल का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इसके अंदर भी ट्रैक बिछाया जा रहा है। दिल्ली में वायाडक्ट निर्माण पूरा होने से सराय काले खां से लेकर मेरठ के शताब्दी नगर तक लगभग 57 किमी के एलिवेटेड हिस्से में वायाडक्ट निर्माण पूरा हो जाएगा।

 

अंतिम चरण में है स्टेशन के फिनिशिंग का काम

दिल्ली सेक्शन में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार (भूमिगत) स्टेशनों के तीन आरआरटीएस हैं, जहां फिनिशिंग का काम वर्तमान में प्रगति पर है। इसके साथ ही अभी न्यू अशोक नगर स्टेशन से सहिबाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन और सिग्नलिंग कार्यों के साथ-साथ ट्रैक बिछाने की गतिविधियां जारी हैं।

 

टनल का काम पूरा, निर्माण अंतिम चरण में

दिल्ली सेक्शन में पांच किमी लंबे भूमिगत सेक्शन में आनंद विहार स्टेशन और चार टनलों का निर्माण शामिल है। स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि टनलों का निर्माण काफी पहले ही पूरा कर लिया गया है। वहीं सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का निर्माण भी एडवांस स्टेज में है। दिल्ली सेक्शन के तीनों स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

एफओबी किया जा रहा कनेक्ट

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन का अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के साथ मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन का काम किया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन को 90 मीटर लंबे एफओबी के जरिए कनेक्ट किया जा रहा है। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्टेशन पर अन्य दो एफओबी का निर्माण भी किया जा रहा है, जिनमें से एक चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्रों को जोड़ेगा। दूसरा न्यू अशोक नगर में प्राचीन शिव मंदिर के पास के यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा।

 

आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डा पहुंचना होगा आसान
आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को सार्वजनिक परिवहन के छह साधनों के साथ मल्टीमॉडल इंटीग्रेट किया जाएगा। जिसमें स्वामी विवेकानंद (आनंद विहार) अंतरराज्यीय बस स्टैंड, सिटी बस स्टैंड, कौशांबी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बस स्टैंड, साथ में पिंक और ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर और आनंद विहार रेलवे स्टेशन शामिल हैं। आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन की पहली मंजिल से मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए एक एफओबी का निर्माण किया गया है, जो दोनों स्टेशनों में यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाएगा

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय