Wednesday, May 8, 2024

राजस्थान में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 15 नवगठित जिलों में लगाए विशेषाधिकारी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जयपुर। राजस्थान के पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव हुआ है। बुधवार मध्य रात्रि 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इनमें 15 आईपीएस को हाल ही में नवगठित जिलों में विशेषाधिकारी पुलिस के तौर पर लगाया गया हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली थी। इस बैठक के बाद ही पुलिस बेड़े में बदलाव कर दिया गया। कार्मिक विभाग ने मध्य रात्रि दो तबादला सूची जारी कर 20 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया, जिनमें एडीजी साइबर क्राइम, एडीजी ट्रैफिक और भरतपुर आईजी के नाम शामिल हैं। इसके साथ 15 नवगठित जिलों में पुलिस विशेषाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार हवा सिंह घुमरिया को एडीजी ट्रैफिक, विजय कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवा, रुपिंदर सिंह को भरतपुर रेंज आईजी, राहुल प्रकाश को अति. पुलिस आयुक्त ट्रैफिक एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय और रामेश्वर सिंह को उप महानिरीक्षक पुलिस सतर्कता पुलिस मुख्यालय लगाया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्मिक विभाग ने राजेंद्र कुमार को विशेषाधिकारी दूदू, राजकुमार गुप्ता को विशेषाधिकारी केकड़ी, अरशद अली को विशेषाधिकारी सलूंबर, आलोक श्रीवास्तव को विशेषाधिकारी शाहपुरा, पूजा अवाना को विशेषाधिकारी अनूपगढ़, विनीत कुमार बंसल को विशेषाधिकारी फलौदी, सुरेंद्र सिंह को विशेषाधिकारी खैरथल, नरेंद्र सिंह को विशेषाधिकारी ब्यावर, अनिल कुमार को विशेषाधिकारी नीमकाथाना, शैलेंद्र सिंह इंदौरिया को विशेषाधिकारी सांचौर, सुशील कुमार को विशेषाधिकारी गंगापुर सिटी, बृजेश ज्योति उपाध्याय को विशेषाधिकारी डीग, रंजीता शर्मा को विशेषाधिकारी (पुलिस), कोटपूतली-बहरोड़, हरि शंकर को विशेषाधिकारी बालोतरा, प्रवीण नायक नूनावत को विशेषाधिकारी पुलिस डीडवाना-कुचामन लगाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय