Sunday, February 23, 2025

मेरठ में सिलेंडर में गैस लीक होने से ट्रांसपोर्टर के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

मेरठ। मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की पुष्प विहार कॉलोनी में एक ट्रांसपोर्टर के घर में सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। इससे करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ। आग का कारण सिलेंडर से गैस का लीक होना बताया जा रहा है।

 

 

ट्रांसपोर्टर ओमकार यादव की भांजी की शादी तीन मार्च को है। भांजी की शादी के लिए उनकी बहन भात का  निमंत्रण देने के लिए आई थी। रात को घर की रसोई में महिलाएं खाना बना रही थीं। ओमकार सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गए थे। इसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
घर में रिश्तेदार और परिजन घबरा गए और घर से बाहर निकल गए। इसी दौरान ओमकार पहुंचे और किसी तरह जलते हुए सिलिंडर को खींचकर बाहर ले आए। सिलिंडर में गैस कम होने की वजह से आग बुझ गई। वहीं, आग लगने से रसोई और कमरे की दीवार का प्लास्टर और टाइल्स टूटकर गिर गईं।

 

ओमकार के बेटे की शादी भी 14 अप्रैल को है। इसके लिए वह कमरा तैयार कर रहे थे। यहां तक आग पहुंच गई थी। कमरे की खिड़की और अन्य जगहों पर शीशे टूटकर गिर गए। आग से दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। पल्लवपुरम इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव का कहना है कि आग लगने की सूचना नहीं मिली और न ही कोई शिकायत आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय