Sunday, February 23, 2025

मुजफ्फरनगर के आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर। जनपद में आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में भारत विकास परिषद् संकल्प द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत औषधीय गुणों से युक्त 30 वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज रहे, जिन्होंने वृक्षारोपण के दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महिला संयोजिका श्रीमती रेखा संगल और प्रांतीय संयोजक राष्ट्रीय समूहगान अतिन संगल की विशेष उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का संचालन विष्णु स्वरूप अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने शिशु कांत गर्ग से वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालने का अनुरोध किया। इस अवसर पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुघोष आर्य और प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिया आर्य का अभिनंदन भी किया गया।

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने संकल्प परिवार की समयबद्धता, समर्पण और सात्विक चरित्र की सराहना की। इस अवसर पर अभिषेक जैन, अवनीश गोयल, श्रीमती प्रीति गोयल और अश्विनी वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय