Sunday, October 6, 2024

घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास, थाने में की शिकायत तो घर में लगाई आग

मेरठ। लिसाड़ीगेट में देर रात दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता के घर में आग लगा दी। इससे परिवार दहशत में आ गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आधा से अधिक घर जल चुका था। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में महिला अपनी बहन के घर आई थी। देर शाम बहन नाश्ते के लिए सामान लेने दुकान पर चली गई।

आरोप है कि इसी बीच कालोनी के रहने वाले रियाजुल, फरदीन और शादान घर में घुस गए और महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की बहन दुकान से घर पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। रात में महिला का पति घर लोटा तो दोनों बहनों ने पूरा घटनाक्रम बताया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता परिजनों के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रात करीब 12 बजे जब पीड़िता थाने पर तहरीर लिख रही थी तभी आरोपियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने महिला के घर में आग लगा दी। पता चलने पर परिजन घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। इसके बाद परिजन फिर थाने पहुंचे और आरोपितों को नामजद करते हुए दुष्कर्म के प्रयास और घर में आग लगाने की तहरीर दी। दोनों पक्ष मुस्लिम हैं।
सीओ अमित राय ने बताया कि पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय