Wednesday, May 22, 2024

मुज़फ्फरनगर में रामलला का न्यौता लेकर पहुंची ट्रिपल इंजन की सरकार, दिवाली के रूप में मनाने का किया आह्वान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। अयोध्या धाम में होने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार रामभक्तों के साथ सड़क पर उतरी नजर आई। भगवान श्रीराम का धाम बनने के जश्न से सराबोर भाजपा कार्यकताओं के जय श्रीराम के जयघोष के बीच मोदी और योगी सरकारों के मंत्रियों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष के साथ लोगों तक पहुंचकर उनको रामलला महोत्सव का निमंत्रण देते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का स्वप्न पूर्ण होने के लिए बधाई भी दी और 22 जनवरी को श्रीराम दिवाली मनाने का आह्नान किया।

22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर का शुभारंभ और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब पूरे जनपद में राममय वातावरण होने लगा है। आज इस ऐतिहासिक अवसर को दिवाली के पर्व की तरह मनाये जाने के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार सड़क पर पद यात्रा करती नजर आई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नई मंडी के मेहता क्लब में भाजपा नेता विशाल गर्ग द्वारा आयोजित रामलला निमंत्रण पदयात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस पदयात्रा में भगवान श्रीराम का आकर्षक कटआउट और बजरंग बली हुनमान की मूर्ति के साथ ही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिमूर्ति की झांकी सभी भक्तों को आकर्षित कर रही थी।

मेहता क्लब से प्रारम्भ हुई रामलला निमंत्रण पदयात्रा वकील रोड, गऊशाला रोड, भोपा रोड, भोपा रोड ओवरब्रिज, मालवीय चौक , टाउनहाल रोड, झांसी रानी पार्क, शिव चौक , भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, आबकारी रोड, नावल्टी चौराहा, रुड़की रोड होते हुए शिव चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां पर राम भक्तों ने जय श्रीराम का जयघोष करते हुए भगवान शिव का पूजन किया और घंटा बजाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर प्रसन्नता जाहिर की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस अवसर पर कहा कि 22 जनवरी इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। रामभक्तों का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने जा रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ को लेकर पूरी दुनिया के सनातनी परिवारों में जश्न है। देशभर में राममय वातावरण बना हुआ है। आज हम सभी ने इस अवसर से जुडऩे के लिए लोगों को उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर रामलला की ओर से निमंत्रण दिया है। इसके लिए लोगों में बड़ा उत्साह और आस्था बनी हुई है।

प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या जी में भगवान श्रीराम चंद्र की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में नई मंडी से पद यात्रा का आयोजन रामभक्तों के उत्साह और आस्था का परिचय देता है। इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को निमंत्रण दिया तथा राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म और देश की रक्षा के लिए बड़ा काम किया है।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों की आस्था चरम पर है। हमने पूरे शहर को सजाने का काम किया है। इसके साथ ही लोगों से भी इस पदयात्रा के दौरान 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील की है। सभी लोग इस दिन अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पांच-पांच दीपक अवश्य जलाये और प्रसाद वितरित करते हुए रामलला को नमन करें।

पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद महिका गुप्ता, हिमांशु कौशिक, सभासद पति बिजेन्द्र पाल, शोभित गुप्ता, अचिन्त मित्तल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, गीता जैन, भाजपा नेता विशाल गर्ग, राहुल गोयल, पंकज महेश्वरी मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र कुच्छल, विकास सैनी, अतुल सैनी, विजय वर्मा, रेणू गर्ग के साथ ही कई विद्यालयों की छात्राएं भी शामिल रही। सभी हाथों में भगवा ध्वज लिये चल रहे थे। पदयात्रा का शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय