Friday, September 20, 2024

सियासी दलालों से परेशान पीडित महिला ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार

मुजफ्फरनगर। सियासी दलालों के जुल्मो से परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ से इंसाफ न मिलने पर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीडित महिला ने सदर सीट से विधायक व राज्य सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के संरक्षण में प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा व अरविंद गुप्ता पर अत्याचार करने एवं आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया हैं। गुरूवार को मीडिया सेंटर पर वार्ता करते हुए 22 ठाकुर द्वारा अब्बुपुरा निवासी बुजुर्ग महिला अचला शर्मा ने आप बीती सुनाई।

 

पीडित महिला ने भाजपा के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर दबंगों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप लगाया हैं। आरोप हैं कि भाजपाई मंत्रियों की सह पर ही महंेश शर्मा ने मौहल्ले में मैन रास्ते को छाप कर कमरे का निर्माण कराया गया हैं। आरोप हैं कि इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रैट को भी कराई जा चुकी हैं,मगर सत्ताधारियों के दबाव में आकर सरकारी मुलाजिम भी अपाहिज होते दिखाई दे रहे हैं,जो केवल भाजपाईयो की ही भाषा बोल रहे हैं।

 

 

आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रैट पहले कार्यवाही करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार था मगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलने के बाद अपनी जांच और शब्द दोनो एक दम से बदल दिये और मेरे हाथ में कुछ नही होने का हवाला देते हुए कार्यवाही को बीच मजधार में ही छोड दी गई। आरोप हैं कि महेश शर्मा व प्रदीप शर्मा ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का संरक्षण मिलने पर फर्जी तरीके से बाग जानकी दास मौहल्ला सहारनपुर अड्डे के सामने करोडों रूपयों की ढाई बीघा जमीन बेच कर हजम कर गये।

 

 

पीडित महिला ने रूआंसी हालत में पत्रकारों से बताया कि अपनी समस्याओं के समाधान की आस में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर गई, मगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीडा सुनने केे बाद कहा कि वह हमारी पार्टी का हैं ‘मै इसमें कुछ नही कर सकता’ आप ये सब कार्यवाही न कराये तो ही अच्छा रहेगा। पीडित महिला ने कहा कि भाजपा का नारा था कि महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में जो कि एक मुहावरा ही बनकर रह गया। आरोप हैं कि भाजपा राज में ही भाजपाईयों के संरक्षण में महिलाओं को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं, फिर कैसे मान ले कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित रह सकती हैं।

 

 

पीडित महिला का कहना हैं कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करने के निरंतर ढिंढोरे पीटती रहती हैं, मगर इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही हैं। पीडिता ने अरविंद गुप्ता महेश शर्मा एवं प्रदीप शर्मा से अपनी जान के खतरे की आशंका जताई हैं। उन्होंने कहा कि उक्त तीनों को मंत्री का संरक्षण मिल रहा हैं। उक्त तीनों कभी भी मेरी जाने माल को हानि पहुंचा सकते हैंे।

 

 

पीडित महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश मुखिया योगी आदित्य नाथ से भ्रष्टाचार में संलिप्त भाजपाईयों से सुरक्षा एवं इंसाफ दिलवाये जाने की गुहार लगाई हैं। पीडित महिला ने कहा कि यदि मुझको इंसाफ न मिला तो मैं लखनऊ में प्रदेश मुखिया के आवास पर ही जाकर आत्मदाह कर लूंगी जिसका जिम्मेदार जिले के सियासी दलाल और उनका संरक्षक होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय