Tuesday, April 22, 2025

योगी के मंत्री ने गिनाई बीजेपी की उपलब्धि, बताया -पाकिस्तान में 160 रुपये किलो बिक रहा है आटा !

मोरना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोरना में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे भाजपा व रालोद के मंत्रियों सहित नेताओं ने भाग लिया तथा ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए  गठबंधन को मजबूत बनाने की अपील की।

मोरना में भोपा मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास, को लेकर प्रत्येक वर्ग के विकास के लिये कार्य कर रहे हैं।भाजपा सरकार नि:शुल्क राशन वितरण करने का कार्य कर रही, तो पड़ौसी देश पाकिस्तान में आटे का भाव 160 रुपये किलो तक है। बांटने का काम करने वाले विकास नही कर सकते हैं। अखिलेश यादव प्रदेश में बांटने की राजनीति कर रहे हैं।

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने चन्दन चौहान को विधायक बनाने के बाद सांसद भी बनाया है। उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ता घर घर जाएंगे। जिसने वोट दिया उसको धन्यवाद जिसने नही दिया इसकी शिकायत को दूर करने का कार्य करेंगे। नल चलेगा और कमल खिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने जनहित के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। सुरक्षा व विकास सरकार की प्राथमिकता में हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता फूल सिंह प्रधान व संचालन सावन कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, प्रभात तोमर, डॉ. पुरुषोत्तम, अंचित मित्तल, पुनीत खोकर, रविन्द्र बेनीवाल, रविन्द्र वाल्मीकि, भूपेन्द्र वाल्मीकि, अजय सागर, अरुणपाल, योगेश गुर्जर, जोगेन्द्र गुर्जर, डॉ. वीरपाल सहरावत, सन्दीप चौधरी अलीपुरा, प्रदीप निर्वाल, विपुल सहरावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई बोले, गांधी का देश है हिंसा नहीं होनी चाहिए
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय