Thursday, May 15, 2025

दिल्ली में शोक सभा में चली गोलियां, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बुध विहार के मांगेराम पार्क इलाके में एक शोक सभा में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद रिश्तेदारों ने ही गोलियां चला दी। जिसके बाद भगदड़ का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बुध विहार पुलिस को शाम के वक्त मांगेराम पार्क गली नंबर-6 में झगड़ा और गोली चलने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में पता चला कि बुजुर्ग महिला के देहांत पर शोक सभा हो रही थी। मौके पर से कुछ कारतूस के खोल भी मिले। जांच में पता चला कि गोली चलाने वाले भी रिश्तेदार थे। जिनसे महिला के परिजनों से पुराने विवाद को लेकर दोबारा से विवाद हो गया था।

विवाद गाली गलौच और हाथापाई में बदल गया। उसी वक्त आरोपितों ने गोलियां चला दी। जिसके बाद भगदड़ का माहौल बन गया था। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर और आगे देख लेने की बात कहकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान अभिषेक और दीपक के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय