Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नानू गांव में बंद पड़े बारात घर में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से क्षेत्र के ही रहने वाले दीपक और सागर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लंबे समय से बंद पड़े बारातघर में पटाखा फैक्टरी का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 20 किलो विस्फोटक पाउडर, पंचिंग मशीन व अधबने पटाखे जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं ने कब्ज़ा ली विधवा की सम्पत्ति, पीएम आवास योजना से ऋण भी दिला दिया !

[irp cats=”24”]

 

 

 

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि नानू गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित होने की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम जब बंद पड़े बारातघर पर पहुंची तब शिकायत की पुष्टि हुई। यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखे बनाने वाले दीपक और सागर को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पटाखा बनाने के बाद अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर लगाकर उन्हें बिक्री के लिए बाजार में सप्लाई करते थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय