Monday, May 12, 2025

नोएडा में डेयरी संचालक की भैंसों को चुराने वाले दो पशु चोर गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की दो भैंस चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़ित द्वारा घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आज दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुई दोनों भैंसों को बरामद कर लिया।

उप्र के झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत

 

जानकारी के अनुसार विजय पुत्र देशराज निवासी ग्राम सलारपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दूध की डेयरी का व्यवसाय करता है। उसकी डेयरी में 15 भैंसे हैं। भैंस को चराने के लिए उसका भाई विक्रम जलवायु विहार टावर के पास खाली मैदान में जाता हैं। पीड़ित के अनुसार 12 नवंबर को उसका भाई सभी भैंसों को चराने के लिए गया था। वहां से अज्ञात चोरों ने उसकी कीमती दो भैंस चोरी कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस को भैंसों के बारे में अहम सुराग मिला।

 

एसडीएम की कार की बोनट पर केक काटकर युवकों ने मनाया बर्थडे, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

 

उन्होंने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए शनिवार को 2 अभियुक्त रोहित पुत्र मदन तथा संदीप पुत्र तप्पे को नोएडा सिटी सेन्टर रोड लेबर चौक पुल से चोरी की भैंसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त शातिर पशु चोर है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय