Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो गौ तस्कर गिरफ्तार, घायल

गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने सीता रानी गांव के जंगल से बुधवार के तड़के मुठभेड़ के दौरान दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के दौरान दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए हैं और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दोनों मुस्तफाबाद के निवासी हैं।

[irp cats=”24”]

पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि पुलिस सिकरानी गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी लाल रंग के एक मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाए आते हुए दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

उन्होंने रुकने के बजाय तेजी से मोटरसाइकिल आगे बढ़ा दी। पुलिस ने दोनों को पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेर लिया। घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों में एक का नाम सलमान जबकि दूसरे का नाम साजिद है। यह दोनों गौ तस्करी में वांछित चल रहे थे। सलमान बागपत व साजिद बुलंदशहर का निवासी है। इतिहास की जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय