Sunday, September 29, 2024

सहारनपुर में वन्य जंतुओं का शिकार करते दो शिकारी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत मोहण्ड रेंज में वन्य जंतुओ का शिकार करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 देशी राइफल मय 01 जिंदा कारतूस व 01 नाजायज छुरी बरामद की गयी। जबकि दो अन्य पुलिस को चकमा देकर भागने में कामायाब रहे है।

गौरतलब रहे कि मोहण्ड रेंज थाना बिहारीगढ से उपक्षेत्रीय वनाधिकारी राहुल त्यागी को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि मोहण्ड रेंज के जंगल में कुछ लोग वन्य जंतुओ का शिकार कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर, राहुल त्यागी ने आज मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत मोहण्ड रेंज के जंगल से अवैध असलहा सहित वन्य जंतुओ का शिकार करने पहुंचे 04 शिकारियो को पेलियो के जंगल में घेर लिया। इस दौरान शिकारियो ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके 02 शिकारियों तनवीर पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ व इरशाद पुत्र सफीक निवासी ग्राम फतेहपुर पेलियो थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर को पकड लिया, जबकि उनके अन्य 02 साथी मुन्तजिर पुत्र नामालूमनिवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, इमरान पुत्र नामालूम निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर मौके से भाग गये। पकडे गये अभियुक्तो के कब्जे से 01 देशी राइफल मय 01 जिंदा कारतूस व 01 नाजायज छुरी बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तो को थाना बिहारीगढ पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ़ पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तांे के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपक्षेत्रीय वनाधिकारी (डिप्टी रेंजर) राहुल त्यागी, वन दरोगा रकम सिंह पंवार, वन रक्षक नईम अली व श्रवण कुमार शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय