Friday, April 18, 2025

मेरठ में दो दिन के भीतर दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी,शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

मेरठ। मेरठ में दो दिन के भीतर दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध तमंचों और असलाह की डिमांड तेजी से बढ़ी है। मेरठ में एक दिन के भीतर लगातार दूसरी अवैध शस्त्र फैक्ट्री थाना लोहियानगर के क्षेत्र में पकड़ी गई है। थाना लोहिया नगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री से दो दर्जन से अधिक बने अवैध शस्त्र और अधबने शस्त्र बरामद किए है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री से शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

 

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अवैध शस्त्र की डिमांड बढ़ी है। यहीं कारण है कि मेरठ में जगह-जगह अवैध शस्त्र फैक्ट्री लगाकर असलाह बनाए जा रहे हैं। लोहियानगर एसओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी के दिशा निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक बन्द पड़े अहाता के पास एक बदमाश उमरदराज अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहा था।

 

सूचना के बाद मौके पर छापेमारी करते हुए आरोपी को मय शस्त्र फैक्ट्री व दो दर्जन बने और अधबने तमंचों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम उमरदराज पुत्र यामीन निवासी सिकन्दर गेट मोती कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड है। आरोपी उमरदराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले अवैध तमंचो का निर्माण करता था। ये तमंचे वो स्थान बदल बदलकर बनाता था। इस समय लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अचानक से तमंचों की मांग बढ़ गई। इसलिये वो छिपकर तमचों को बना रहा था। इन बने तमंचों की आनडिमांड सप्लाई कर रहा था। इससे पूर्व भी आरोपी उमरदराज अवैध शस्त्र फैक्ट्री बनाने के मामले में दो बार हापुड से जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल के फैन पार्क में मेरठ भी शामिल, हर चौका—छक्का बढ़ाएगा क्रिकेट फैंस की धड़कन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय