Saturday, April 12, 2025

नोएडा के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस व बदमाशों के बीच चली गोली, दो घायल

नोएडा। नोएडा के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनो तरफ से गोलियां चली जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस बीती रात को डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया।
उन्होंने बताया कि बाइक सवार पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अजीत पुत्र शिव शंकर निवासी सेक्टर-17 नोएडा के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उसकी उम्र 27 वर्ष है। इसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि बदमाश लूटपाट और चोरी की वारदातें करता है। इसके खिलाफ पूर्व में छह मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।
इसके अलावा थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। यह शातिर वाहन चोर बताया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राम बदन सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर-126 पुलिस पुस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाए भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।
डीसीपी ने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश गौरव उर्फ तुषार पुत्र लाखे बंजारा के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास है पुलिस ने एक देसी तमंचा तथा जनपद गाजियाबाद से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश को पूर्व में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें :  Saudi Arab ने भारत के लिए लगाई वीज़ा पर अस्थाई रोक, क्यों
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय