Wednesday, May 7, 2025

देवबंद में सडक़ हादसे में दो कांवडिए घायल, फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली व सोनीपत के कांवडिय़ों की कारें आपस में टकराई

देवबंद। देवबंद में सडक़ दुघर्टना में दो कांवडिए घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद में स्टेट हाईवे स्थित फ्लाईओवर के ऊपर बीती रात करीब दो बजे दिल्ली निवासी सुशील व उसका भाई देवेंद्र इटिका कार संख्या डीएल 5सीयू 6504 द्वारा हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। उनके पीछे आ रही स्वीफ्ट कार में सोनीपत (हरियाणा) निवासी पंकज व दीपक समेत चार लोग सवार थे। ये लोग भी कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे।
फ्लाईओवर पर चढ़ते ही कुछ आगे चलने पर स्वीफ्ट कार अपनी आगे चल रही इटिका कार से तेजी से टकरा गई। इटिका कार में सवार सुशील व देवेंद्र घायल हो गए। साथ ही दोनों कारे भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही कारों को जेसीबी से फ्लाईओवर से नीचे उतारकर यातायात सुचारू कराया गया।
रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि कांवडिय़ों के बीच आपस में समझौता हो गया। उन्होंने किसी भी तरह ही कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय