Monday, April 28, 2025

शामली में हरियाणा पुलिस की कस्टडी से दो बदमाश फरार, मौके पर लावारिस हालत में मिली हरियाणा नंबर की एक गाड़ी

शामली। सादी वर्दी में दो बदमाशों को पकड़कर ले जा रहीं हरियाणा पुलिस की कस्टडी से दो बदमाश फरार हो गए। हरियाणा पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

बताया गया हैं कि स्थानीय कोतवाली में हरियाणा पुलिस ने अहमद दर्ज नहीं कराई थी। हरियाणा पुलिस के जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक छोटी गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

मंगलवार की शाम करीब पौने 6 बजे हरियाणा पुलिस की दो गाड़ियों में सवार होकर नगर से दो बदमाशों को पड़कर हरियाणा ले जा रही थी।। तभी मोहल्ला बिसातियान खुरगान चौराहे पर बदमाश पुलिस की गाड़ी से निकलकर फरार हो गए। जिसके बाद उक्त गाडी के पीछे चल रही हरियाणा पुलिस की दूसरी गाड़ी में मौजूद हरियाणा पुलिस के जवानों ने बदमाशों को दौड़कर पकडने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाश हरियाणा पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकें।

[irp cats=”24”]

करीब आधा घंटा तक हरियाणा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कई मकानों की छत पर चढ़कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया गया हैं कि दोनों बदमाश हथियारों से लैस थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि हरियाणा पुलिस की कैराना कोतवाली में आमद दर्ज नहीं हैं। फिलहाल मौके पर लावारिस हालत में मिली गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही हैं।

हो सकती थी टपराना जैसी घटना
कैराना। करीब 1 साल पहले झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टपराना में भी हरियाणा पुलिस के कुछ जवान सादी वर्दी में एक बदमाश को पकड़ने गए थे। तब गांव वालों ने हरियाणा पुलिस के जवानों को घेर कर बुरी तरह मारपीट करते हुए उनके हथियार लूटने का प्रयास किया था। उस दौरान हरियाणा पुलिस ने कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। उसे समय भी हरियाणा पुलिस ने झिंझाना थाने पर आमद दर्ज नहीं कराई थी।

बताया गया हैं कि हरियाणा पुलिस के स्टाफ अधिकतर स्थानीय कोतवाली में आमद दर्ज नहीं कराते। चुपचाप किसी बदमाश को पड़कर ले जाते हैं और ना ही उसे बदमाश को पकड़ने व छोड़ने की किसी को कोई जानकारी होती हैं। अब ऐसा ही कैराना से दो बदमाशों को पड़कर हरियाणा ले जा रहे दोनों बदमाश हरियाणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय