Saturday, September 21, 2024

बागपत में नीलम धामा ने बचायी भाजपा की इज्जत, बड़ौत में रालोद की बबीता तोमर ने की बड़ी जीत हासिल

बागपत । बागपत जिले की तीन नगर पालिका परिषद चुनावों में दो पर हार का सामना करने वाली बीजेपी की इज्जत को नीलम धामा ने बचा लिया। भाजपा को केवल एक ही नगर पालिका में जीत मिली। जबकि भाजपा ने जनपद की करीब सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशियों को सिंबल दिये थे  ।

नगर पालिकाओं में अपने वर्चव दिखाने के लिए प्रदेश के सभी दलों ने ताकत लगायी। बागपत की तीन नगर पालिका सीटों पर भाजपा व रालोद प्रत्याशियों के बीच संघर्ष रहा। भाजपा को जहां खेकडा नगर पालिका परिषद की सीट पर संतोष करना पड़ा वहीं दो सीटों पर भाजपा को करारी हार मिली। जिले में सबसे बड़ी हार भी भाजपा को बड़ौत नगर पालिका में मिली।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

खेकड़ा में भाजपा प्रत्याशी नीलम धामा ने भाजपा की इज्जत बचायी। नीलम धामा पहले भी एक बार खेकड़ा नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी है। उनका कहना है कि सभी नगर के लोगों से उनको आर्शिवाद मिला है। अब वह खेकड़ा का विकास करेगी। नगर की जो पानी की समस्या है। सबसे पहले उसका समाधान होगा। इसके साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। जो भी महिला वार्ड से चुनकर आयी है उनके सहयोग से खेकड़ा का विकास करेंगी।

निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती संगीता धामा को हराकर भाजपा की नीलम धामा ने 12200 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं नगर पालिका परिषद् बागपत के रालोद प्रत्याशी राजूदीन एडवोकेट ने जीत का चौका लगाते हुए भाजपा के राजकुमार चौहान को करीब तीन हजार मतो से हराया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद् बडौत की रालोद प्रत्याशी श्रीमती बबीता तोमर पत्नी अश्विनी तोमर ने 32043 मत प्राप्त कर जीत हासिल करते हुए भाजपा के सुधीर मान को 10131 मतो से मात दी।

नगर पंचायत छपरौली में निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र खोखर ने 225 अधिक मतो से जीत कर योगेन्द्र को पराजित किया वही नगर पंचायत टीकरी में निर्दलीय प्रत्याशी सरिता पत्नी उपेन्द्र राठी ने 13 मत अधिक पाकर जीत हासिल करते हुए श्रीमती महकारमती राठी को पराजित किया। नगर पंचायत दोघट में निर्दलीय प्रत्याशी संगीता पत्नी हरेन्द्र ने 1197 मत अधिक पाकर जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्ववंदी हरबीर को पराजित किया। नगर पंचायत अग्रवाल मण्डी टटीरी से श्रीमती सपना पत्नी दीपक ने 200 मत अधिक पाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर दृष्टि मोघा को पराजित किया।

वहीं नगर पंचायत अमीनगर सराय में भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष मांगेराम यादव को 1227 मतो पराजित कर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सुनीता मलिक ने जीत की बाजी मारी। नगर पंचायत रटौल में जुनैद फरीदी ने अपने अपने प्रतिद्ववंदी को 714 मतो से मात देते हुए जीत हासिल की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय