Saturday, May 17, 2025

नोएडा में दो लोगों ने की आत्महत्या, तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रखने वाले अखिल कुमार पुत्र रिशिपाल उम्र 25 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाले सुशील ठाकुर निवासी ग्राम नगला चरण दास ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

 

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में एक 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव आज पुलिस को मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर फेस-वन क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले जितेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय