Saturday, April 26, 2025

मेरठ सीएचसी में तड़पती रही गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता, कर्मचारी करते रहे आराम

मेरठ। मानवता को शर्मसार करने का एक मामल सामने आया है। सीएचसी सरधना में एक गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता परिसर में दर्द से तड़पती रही। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी आराम से सोते रहे। जिसके चलते दुष्कर्म पीड़िता ने खुले परिसर में एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

 

 

[irp cats=”24”]

वहीं, खून से लथपथ दुष्कर्म पीड़िता के दर्द से किसी का दिल नहीं पसीजा। किशोरी की हालत बिगड़ने पर थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही का विरोध किया। साथ ही इस बड़ी लापरवाही से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

 

 

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ माह की दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजन सरधना सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एडमिट करने से इंकार कर दिया। सभी कर्मचारी एसी के कमरों में आराम से सोते रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय