Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में मुरादनगर गंगनहर में महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा, महंत पर लगे आरोप

गाजियाबाद। मुरादनगर गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा पाया गया है। मुरादनगर गंग नहर में नहाने के लिए आई महिला ने चेंजिंग रूम में कैमरा देखकर इसका विरोध किया। महिला के विरोध करने पर महंत ने उसके साथ अभद्रता की। मुरादनगर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर महंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

 

महिला का कहना है कि वो गांव धेदा थाना मुरादनगर की रहने वाली हैं। मुरादनगर गंग नहर में वो अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए गई थीं। नहाने के दौरान जब महिला ने चेंजिंग रूम में अपने कपड़े बदले। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला चेंजिंग रूम में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पता करने पर जानकारी हुई कि महिला चेंजिंग रुम में कैमरा महंत मुकेश गिरी ने लगाया हुआ है।

 

 

सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस महंत मुकेश गिरी ने अपने मोबाइल पर लिया हुआ है। जिस पर वो महिलाओं को चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए अपने मोबाइल पर देखता है। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में महंत मुकेश गिरी से बात की तो उसने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। महंत मुकेश गिरी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला रेनू गिरी की तहरीर पर महंत मुकेश गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर गिरा, छह मजदूर दबे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय