Wednesday, April 9, 2025

झांसी में पुलिस मुठभेड़ में दो पिकअप लुटेरे घायल,कब्जे से तमंचा, कारतूस और पिकअप बरामद

झांसी। बरुआसागर थाना क्षेत्र में चौबीस घंटे पूर्व हाईवे से पिकअप लूटने वाले लुटेरे देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। फायरिंग में गोली लगने से जहां दो लुटेरे घायल हुए तो वहीं पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। एक अन्य बदमाश मौके का लाभ उठा कर भाग निकला। पुलिस ने लुटेरों के पास से तमंचा, कारतूस और लूटी हुई पिकअप बरामद की है।

जनपद झांसी जिले के बरुआसागर थानान्तर्गत बेतवा पुल के पास से शनिवार को तीन लुटेरों ने एक पिकअप गाड़ी लूट ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरु कर दी। इसी दौरान पुलिस को रविवार की देर रात पता चला कि लुटेरे लूटी हुई पिकअप गाड़ी लेकर मध्य प्रदेश के क्षेत्र में जा रहे हैं। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस फोर्स अंजनी माता मंदिर मार्ग पर पहुंच गयी। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को आते हुए देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास शुरु कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए लुटेरों का पीछा किया। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई फायरिंग से आस-पास का क्षेत्र गूंज उठा। गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीसरा भागने में सफल हो गया।

पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने घायल बदमाशों के नाम रोहित और अरविंद बताए हैं। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से लूटी हुई पिकअप बरामद की है। इसके अलावा 315 बोर के दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय