Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में विहिप नेता पर चलाने के मामले में हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

सहारनपुर।सहारनपुर जिले के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के कस्बा कैलाशपुर की शत्रुघ्न कालोनी में बीती रात उसी कालोनी के निवासी दो सगे भाइयों ने विश्व हिंदू परिषद के महानगर सहमंत्री 30 वर्षीय अभिषेक पंड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया जब वह रात्रि में अपने घर के बाहर टहल रहे थे। हमले में वह घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गहरा जख्म है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाविपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ सिटी अभिषेक सिंह और एसएचओ गागलहेड़ी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिला अस्पताल और मेडिग्राम अस्पताल में उपचार कराने के बाद वह अपने आवास पर पहुंच गए हैं।

 

पुलिस ने उनकी तहरीर पर कैलाशपुर की शत्रुघ्न कालोनी निवासी सहराज और उसके भाई सलमान पुत्रगण सरफराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120बी में मुकदमा दर्ज कर दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने शनिवार तीसरे पहर बताया कि वर्ष 2021 में भी सरफराज के बेटों और अन्य रिश्तेदारों ने अभिषेक पंड़ित के साथ जमकर मारपीट की थी और दोनों भाई जेल गए थे।

[irp cats=”24”]

पुलिस के मुताबिक करीब छह वर्ष पहले इसी मोहल्ले की एक हिंदू लड़की के प्रेम संबंध सहराज के साथ थे। दोनों ने निकाह कर लिया था। हिंदू लड़की धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गई थी। इस मामले को लेकर लड़की के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं था लेकिन अभिषेक पंड़ित इस मामले को लेकर पुरजोर विरोध कर रहा था। अभिषेक और दूसरे पक्ष के बीच तभी से लंबी रंजिश चली आ रही है।

पुलिस को अभिषेक पंड़ित की ओर से यही बताया गया कि बीती देर रात दूसरे पक्ष के दोनों भाइयों ने उस पर दूर से देशी तमंचे और पिस्टल से गोली चलाई जो अभिषेक पंड़ित के बाएं हाथ में लगी। पुलिस के मुताबिक अभिषेक पंड़ित के शरीर से कोई गोली नहीं मिली। चिकित्सकों के मुताबिक जो हाथ में जो जख्म हुआ है वह पास से हुए वार का लगता है।

बजरंग दल के मेरठ प्रांत के संयोजक विकास त्यागी एवं अन्य हिंदू नेताओं ने शनिवार को अभिषेक पंड़ित के घर पहुंचकर उसका हालहाल जाना और घटना की जानकारी ली।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने नामजद अभियुक्तों सहराज और सल्मान के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और 315 बोर का खोका कारतूस बरामद किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 12 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया है। दोनो भाइयों को गिरफ्तार करने वाली टीम ने दरोगा अनिल तेवतिया एवं लोकेश कुमार, दीवान विनित कुमार आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय