Monday, May 12, 2025

इंदाैर: सिलीकॉन सिटी में दर्दनाक हादसा, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

इंदौर। शहर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित सिलीकॉन सिटी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बी फार्मा के स्टूडेंट और उसके साथी की मौत हो गई। दोनों मृतक देवास के रहने वाले थे। एक अन्य साथी भी बचाने के प्रयास में झुलस गया है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार दिव्यांश (21 साल) पुत्र मनोज कानूनगो और उसके दोस्त नीरज (26 साल) पुत्र मनोहर पटेल सिलिकॉन सिटी की एक बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर रहते थे। इन्हें बुधवार रात कॉलोनी में रूम की बालकनी में बैठे थे। इस दौरान दोनों हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों का एक अन्य साथी मनन सैंधव भी झुलस गया जिसका देवास का इलाज चल रहा है। दोनों दोस्तों की मौत को लेकर घायल मनन ने कहा कि दिव्यांश कानूनो और मैं रूममैट थे और साथ में पढ़ते थे। नीरज जॉब करता था। वह हमसे मिलने के लिए आया था। रात को बार-बार बिजली जाने से दिव्यांश और नीरज बालकनी में बैठ गए थे। वहीं हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय