Friday, May 16, 2025

ग्रेटर नोएडा में चार शराब तस्कर गिरफ्तार, 40 पेटी शराब बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम हर्ष कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष तथा सतीश है। ये लोग हरियाणा के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक टेंपो में भरकर ले जाई जा रही 40 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे शराब तस्करी के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय