Thursday, May 15, 2025

मुजफ्फरनगर में जीओ गीता परिवार ने जिला कारागार में किया गीता के तेरहवे अध्याय का पाठ

मुजफ्फरनगर। परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा संचलित जीओ गीता कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि जीओ गीता परिवार द्वारा जिला कारागार में गीता के तेरहवे अध्याय का पाठ किया तथा साथ-साथ नई मंडी मुजफ्फरनगर में शाम को विजय शंकर शर्मा के सौजन्य से भरतीय कॉलोनी नई मंडी में गीता के पाठ का आयोजन कराया गया।

ज्ञातव्य है कि गीता के एक अध्याय का पाठ रोजाना किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्व प्रथम गणपति वंदना, नमो भगवते वासुदेवाय, कृष्ण कृपा अमृत का पाठ, अष्टदाश गीता पाठ व तेरहवे अध्याय के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतुल कुमार गर्ग ने ने बताया कि प्राइस लौकिक जानकारी को ही ज्ञान मान लिया जाता है इस अध्याय में ज्ञान के स्वरूप लक्षणों का वर्णन करते स्पष्ट प्रेरणा दी गई है कि ज्ञान वही है जो परमात्मा की पहचान कराई वास्तविकता समझकर की कल्याण पद पर आगे बढ़ाऐं।

इसी प्रकार नई मंडी मुजफ्फरनगर में सुभाष गर्ग ने बताया कि परमात्मा का स्वरूप का अद्भुत अनूठा वर्णन इस भाव से की गीता का यह अध्याय पढ़ने और आंखों का प्रकाश वाणी का शब्द हर क्रिया गतिशीलता में परमात्मा है वह कभी भी कहीं भी अलग नहीं, दूर नहीं, दूर से, दूर कहीं भी जाए वहां भी उनके साथ की ऊर्जा में आनंद एहसास सर्वत्र उन्हीं का प्रकाश नश्वर शरीरों में इस अविनाशी का वास गीता प्रेरणाओं की अनुभव करें दिव्या सुभाष इसलिए यह आवाज जिओ गीता के साथ भजनो की श्रंखला में आयेंगे मेरे प्रभु राम आज मेरा मन कह रहा है, में जोगन बनू अपने श्याम की, भक्तो को दर्श दिखाया करो, तू इतना न कर श्रंगार नजर तोहे लग जायेगी, सदा सर पर तेरा हाथ रहे, गीता पढ़ो और गीता पढ़ाओ आप जगो औरों को जगाओ,एक झोली में फूल खिले है एक झोली में कांटे, मैया मेरे अंगना मेंआदि भजनों का वर्णन किया गया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में जीओ गीता कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फरनगर से  शैलेन्द्र किंगर, अतुल कुमार गर्ग, राजेश वर्मा ,सुभाष गर्ग, राम वीर सिंह,अजय कुमार गर्ग, संजय अरोरा देवांग वर्मा, मुस्कान पाल, ऋतू सिंघल,मीनाक्षी गर्ग आदि का सहयोग रहा। नोट आज भी राजकीय संप्रेक्षण किशोर ग्रह आर्य पुरी मुजफ्फर नगर यानि बच्चो के सुधार ग्रह में 18 श्लोकी गीता पाठ प्रारंभ कराया गया।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय