Monday, February 24, 2025

मुजफ्फरनगर में काली नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी में नहाते हुए डूबने से दो किशोरों की मौत की मौत होने से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

 

बताया जा रहा है कि थाना छपार क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दो किशोर 12 वर्षीय उज्जवल व 14 वर्षीय विक्रांत आज काली नदी में नहाने गए थे, जहां पर दोनों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश कराई।

 

इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय