Thursday, April 10, 2025

मुंबई में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से दो युवकों की मौत

मुंबई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि उत्तर-पूर्वी मुंबई के भांडुप उपनगर के खिंडीपाड़ा में रविवार को एक निमार्णाधीन इमारत का स्लैब गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।

यह घटना रविवार सुबह करीब 9.30 बजे दो मंजिला ढांचे की मरम्मत के दौरान हुई, जब स्लैब का एक हिस्सा गिर गया।

बचाव के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य एजेंसियों को भेजा गया और दो घायल युवकों को मलबे से बाहर निकाला गया।

रामानंद यादव (18) और राजकुमार धोत्रे (19) के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों को एमटी अग्रवाल अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन बिल का मुंबई के बोरीवली में समर्थन, लोगों ने बांटी मिठाइयां
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय