Sunday, April 13, 2025

सरकार का इकबाल खत्म, अपराधियों का हौसला बढ़ा – तेजस्वी यादव

पटना।  बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश की विधि व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुये नीतीश सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो जाने से अपराधियों का हौसला बढ़ा है।

 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने किया अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 

यादव ने बुधवार की रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि प्रदेश की सरकार का इकबाल खत्म होने से अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। उन्होंने लिखा कि 5000 ईसा पूर्व बिहार में व्याप्त जंगलराज की आज के ही दिन की चंद बड़ी आपराधिक घटनाएं। इसके बाद उन्होंने कुछ आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि सरकार का इकबाल खत्म होने पर ही अपराधियों का इस कदर हौसला बढ़ता है। उपरोक्त घटनाओं में आप अपराधियों की हिम्मत और हौसला देखिए।

 

मुज़फ्फरनगर में पैथोलॉजी लैबों पर स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे, टीम ने 3 लैब कर दी सील

 

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “कुछ मीडिया संस्थान, संभ्रांत वर्ग और बुद्धिजीवी लोग इसे विधि व्यवस्था की समस्या कतई नहीं कहेंगे। क्या इन लोगों को ध्वस्त विधि व्यवस्था में संपन्न ऐसी बेकाबू आपराधिक घटनाएं भी राज्यहित में मंगलकारी प्रतीत होती है।” उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों को भी आड़े हाथों में लेते हुये लिखा कि राजग के घटक दल क्या इन घटनाओं को हर्ष फायरिंग मान रहे हैं, जो मुह में दही जमा कर बैठे है।

यह भी पढ़ें :  अलीगढ़ में अनोखा मामला, दुल्हन की मां होने वाले दामाद संग फरार, कैश और गहने भी ले गई

 

सहारनपुर में आज से शुरू होगा ‘चमार चौदस’ मेला, मां बाला सुंदरी के दर्शन को लगेगा श्रद्धालुओं का तांता

 

यादव ने कहा, “हर बात में जाति ढूंढने वाले बिहार के एक उपमुख्यमंत्री को इन अपराधों सहित सभी आपराधिक वारदातों और अपराधियों की भी जाति बता देनी चाहिए , जिससे प्रदेशवासियों को भी यथास्थिति की जानकारी रहे।” उन्होंने कहा कि वह पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री को तो इन घटनाओं की जानकारी भी नहीं होगी इसलिए सरकार में कोई भी व्यक्ति प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति, बेलगाम अपराध एवं अनियंत्रित भ्रष्टाचार पर आधिकारिक बयान नहीं दे सकता।

 

 

 

 

राजद नेता ने गुरूवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अपराधियों की सरकार, अपराधियों के लिए। चंद दिनों में सैकड़ों हत्याएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री के मुंह से ध्वस्त क़ानून व्यवस्था पर एक शब्द नहीं निकलता है। यादव ने इसके साथ हीं प्रदेश में हुयी 117 आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय