Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में नहाने गए दो युवक यमुना नहर में डूबे, मचा हड़कंप, गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे

सहारनपुर। सहारनपुर में यमुना नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए। दोनों युवकों की तलाश में गोताखोर  लगे हुए हैं। बताया गया कि नहाने गए दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर लोगों की भारी भीड़ और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पर नहाते समय मवींकला निवासी दो लड़के शाहरुख और वसीम डूब गए। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना कुतुबशेर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड टीम का राहत-बचाव कार्य जा रही है।

बताया जा रहा है कि उक्त दोनों लड़के पास ही में मजदूरी करते थे, जिनकी तलाश लगातार स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय