Monday, May 12, 2025

मुजफ्फरनगर में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन में समाज में फैल रही कुरीतियों पर हुई विस्तार से चर्चा

चरथावल। महादेव मंदिर में आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि मांगेराम त्यागी ने समाज की एकता पर बल देते हुए समाज में फैल रही कुरीतियों पर समाज का ध्यान आकर्षित किया।उन्होंने समाज के लोगों से राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

रविवार को महादेव मंदिर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी राष्ट्रभक्त था, है और रहेगा,  अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार को अच्छे तरीके से चला रहे हैं। हम भाजपा पार्टी का सम्मान करते है, लेकिन कुछ लोग भाजपा से जीतकर अपने आपको भीष्म पितामह समझने लगते है। हम उनका विरोध करते है।

उन्होंने समाज से संगठित रहने एवं राजनीति में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा डा. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया हम उसका सम्मान करते है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर एससी-एसटी का दुरुपयोग कर रहे है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वास्तव में यदि किसी दलित का उत्पीडऩ हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए जो लोग कार्य कर रहे हैं, उनका सम्मान भी जरूरी है।

उन्होंने समाज के युवाओं में फैल रही नशाखोरी, मोबाईल का बढ़ता प्रचलन व ब्रह्मभोज आदि कुरीतियों से समाज को

बचाने की अपील की। सम्मेलन में पहुंचने पर अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह त्यागी व संचालन डा. अरविंद त्यागी एवं सन्दीप त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन भूषण त्यागी, अविनाश त्यागी, शेखर-खेमचंद त्यागी, सुधीर त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, रघुनन्दन त्यागी, विकास शर्मा, सतीश भारद्वाज, उमेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, सतबीर त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, विशाल त्यागी, अनुज त्यागी, प्रशांत त्यागी, सूर्यकांत त्यागी, शिवकुमार, मिथुन त्यागी, अमित त्यागी, डा. जोगेंद्र त्यागी, गुड्डू बाबा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय