Sunday, May 19, 2024

किसानों के खाद के बोरे में भारत सरकार ने की पांच किलो की चोरी,किसान नहीं करेंगे बर्दाश्त- उधम सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी चौ. उधम सिंह मंत्री के नेतृत्व में जारी रहा। आज धरने पर देवबंद से ठाकुर रणधीर सिंह भी साथियों के साथ पहुंचे। ठाकुर रणधीर सिंह ने हाल में ही किसानों के धरने के समर्थन देवबंद शुगर मिल को 2 घंटे सांकेतिक तौर पर बंद कराया था।

बुढ़ाना तहसील के अध्यक्ष सुधीर पंवार ,ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार साथियों सहित 1 कुंतल गाजर का हलवा व खाना लेकर पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए उधम सिंह मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान न लें, आज फिर सरकार ने किसानों के यूरिया में पांच किलो चोरी कर ली है,किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज फिर सरकार ने 5 किलों खाद यूरिया की बोरे से कम दी है, किसान इसका विरोध करेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दो पर गंभीर नहीं है। किसान कड़ाके की सर्दी में आंदोलन कर रहा है, अधिकारी हीटर लगाकर घर में आराम कर रहे है। जिला प्रशासन समस्याओं का समाधान करें अन्यथा उनके घरों के बाहर भी धरना दिया जाएगा, सरकार जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करें अन्यथा प्रदेश भर के किसान मुजफ्फरनगर में आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान ने भी सभी जिलाध्यक्षों को मुजफ्फरनगर में सहयोग हेतु निर्देशित किया है। कल भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के हापुड़ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हापुड़ के किसान धरने में शामिल होगे।   धरने पर चौ. उधम सिंह ने ठाकुर रणधीर सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

धरने की अध्यक्षता ठाकुर रणधीर सिंह एवं संचालन सुरेंद्र रावल ब्लॉक अध्यक्ष सदर ने किया, धरने को सुधार पंवार तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना, राजीव नीटू दुल्हेरा, कुशलवीर ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल, अवनीश ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी, अनुज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, सुरेंद्र रावल ब्लॉक अध्यक्ष सदर, आदित्य बालियान शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष, प्रवीण बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष,बिजेंद्र बालियान प्रदेश सचिव, नीरज पहलवान मंडल अध्यक्ष सहारनपुर, अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष, विपिन त्यागी मंडल सचिव, मोहित मलिक, सलमान गौड़, यासीन, आशु मलिक, दुष्यंत त्यागी चौधरी ने संबोधित किया। धरना स्थल पर श्रेय मलिक, इरशाद, वसीम खान, नौशाद मलिक, राशिद मंत्री, असद शेख, नौशाद मलिक, बिजेंद्र सिंह सहित भारी सर्दी में भी सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय