Saturday, May 10, 2025

रूसी हमलों से फिर दहला यूक्रेन, राजधानी कीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज

कीव। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार को एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले की चेतावनी जारी करने के थोड़ी देर बाद ही एक साथ कई विस्फोटों की आवाज सुनाई दी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के खतरे के बीच हाई-स्पीड टारगेट राजधानी कीव क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं।

 

 

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि राजधानी कीव में वायु रक्षा प्रणाली काम कर रही है। जून महीने में यूक्रेन की सेना ने रूसी सीमा क्षेत्र बेलगोरोड में बम बरसाए थे, जिसमें सात लोग मारे गए। लगभग 2 साल से यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ी हुई है।

 

 

यूक्रेन ने बीते महीने जुलाई में मार्शल लॉ की अवधि नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया था। यूक्रेन की संसद ने देश में मार्शल लॉ को 9 नवंबर तक बढ़ाया। मार्शल लॉ की अवधि बढ़ाने का समर्थन 450 में से 339 सांसदों ने किया। ज्ञात हो कि रूस के साथ युद्ध के मद्देनजर यूक्रेनी संसद ने फरवरी 2022 में मार्शल लॉ लागू किया था और लामबंदी की घोषणा की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय