Tuesday, April 29, 2025

आजमगढ़ में अनियंत्रित ऑटो पलटा, चालक की मौत, दो घायल

आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज-अम्बारी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह बाइक को बचाने के चक्कर में एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आटो चालक की जहां मौत हो गई वहीं बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा गोलवा गांव निवासी ऑटो चालक अरसद 55 वर्ष पुत्र शेख मोहम्मद प्रतिदिन की तरह अम्बारी बाजार से व्यापारियों की सब्जी को लेकर नोनारी बाजार पहुचने जा रहा था कि दीदारगंज-अम्बारी मार्ग पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर पलट गयी।

 

[irp cats=”24”]

इस दुर्घटना में आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक और उस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फुलेश स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय