Tuesday, May 13, 2025

झांसी में अनियंत्रित बोलेरो ने दो मजदूरों को रौंदा, एक की मौत

झांसी। प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित झांसी-ललितपुर मार्ग पर राजगढ़ में पेट्रोल पम्प के पास गुमटी पर चाय पीकर वापस लौट रहे दो मजदूरों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद दिया।

हादसे में एक मज़दूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी शिनाख्त आधार कार्ड से की गई।

राजगढ़ में एल्डिको कालोनी में काम करने वाले दो मजदूर शुक्रवार की सुबह चाय पीने के लिए पेट्रोल पम्प के पास आए हुए थे।

लौटते वक्त झांसी से बबीना की ओर से जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों मजदूरों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी राहुल गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतक मजदूर की शिनाख्त आधार कार्ड के अनुसार 39 वर्षीय संतोष पाण्डेय निवासी विश्वबैंक कॉलोनी थाना बर्रा कानपुर के रूप में की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय