Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के खेत में लगी आग,गन्ने की आधी फसल जलकर हुई बर्बाद

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान के खेत में आग लग गई। जिससे किसान की गन्ने की आधी फसल जलकर बर्बाद हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नानौता निवासी नसीम सिद्दीकी के सहारनपुर मार्ग पर पैट्रोल पंप के पीछे गन्ने के खेत हैं। जिसमें आज दोपहर अचानक आग लग गई। आसपास के लोगो की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक आधी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाना वजह माना जा रहा है। आग से पीड़ित किसान को करीब 80 हजार रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय