Thursday, May 15, 2025

बिहार में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

पटना/मधेपुरा। राज्य में मधेपुरा जिले में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि सहरसा जिले के बसनही स्थित दुर्गापुर भद्दी से ऑटो पर सवार होकर 13 लोग गंगा स्नान के लिए भागलपुर के महादेव घाट जा रहे थे। इसी दौरान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में आने वाले घोसई स्कूल के समीप एनएच 58 पर एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो पर सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर पहुंची चौसा थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय