Saturday, April 12, 2025

केंद्रीय उड्डयन मंत्री नायडू ने जेवर हवाई अड्डे पर पहली वैलिडेशन फ्लाइट का किया निरीक्षण

नई दिल्ली। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को जेवर अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो के पहली वैलिडेशन फ्लाइट की लैंडिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि जेवर अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से भारत में हवाई यात्रा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बदल जाएगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि नोएडा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) पर आज पहली वैलिडेशन फ्लाइट सफलतापूर्वक उतरी, जो ऑपरेशनल तत्परता की दिशा में इसकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा और जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट दोपहर में हवाई अड्डे पर लैंड किया, जिसे औपचारिक वाटर कैनन सैल्यूट और परियोजना के साइट कर्मचारियो द्वारा जोरदार तालियों से सम्मानित किया गया। इंडिगो की इस उड़ान ने जेवर हवाई अड्डे की आगमन और प्रस्थान प्रक्रियाओं, नेविगेशनल सहायता और हवाई यातायात नियंत्रण प्रणालियों की सटीकता सुनिश्चित हुई।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि यह हवाई अड्डा 2025 में एक चालू रनवे के साथ खुलेगा, जो सालाना 12 मिलियन यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। नायडू ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि यह हवाई अड्डा अपने डिजाइन, शिल्प कौशल और यात्री सेवाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को दर्शाते हुए विश्व स्तरीय सुविधा के रूप में काम करेगा। नायडू ने जेवर के किसानों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, जिनकी मदद से उत्तर प्रदेश को अपने 17वें हवाई अड्डे को वास्तविकता बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

यह भी पढ़ें :  कोलंबो टर्मिनल खुलने से हजारों स्थानीय लोगों के लिए नौकरियां पैदा होंगी : करण अदाणी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय