Thursday, March 13, 2025

ग्रेटर नोएडा का चर्चित अमित राठौर हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस सिटी सोसायटी में रहने वाले अमित कुमार राठौर को 6 अक्टूबर वर्ष 2024 को अगवा कर हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को थाना दादरी पुलिस न आज गिरफ्तार किया है। यह हत्या डेढ़ करोड़ के कमिशन को लेकर हुई थी। मृतक अमित राठौर फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से लोन करवाता था। इसके लिए उसे मोटा कमीशन मिलता था। कमीशन के पैसे को लेकर अमित के साथ काम करने वाले हिमांशु ,ओमप्रकाश, सचिन और रमेश झा के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने पूर्व में हिमांशु, ओमप्रकाश और सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। रमेश तभी से फरार चल रहा था। बाद में पुलिस ने इस मामले में मृतक और आरोपियों की फर्जी तरीके से लोन करवाने में मदद करने वाले बैंक के अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया था।
 

हाथरस सत्संग में मौत मामले में DM-SSP कोर्ट में तलब, पूछा-121 श्रद्धालुओं की मौत के लिए क्यों न माने जिम्मेदार !

 

 

 

 

 

 

अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रमेश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। यह काफी दिनों से फरार था। इसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उनके मुताबिक आरोपियों ने 6 अक्टूबर की रात 11 बजे अमित को फोन करके उसकी सोसाइटी से बाहर बुलाया था। अमित अपनी क्रेटा कार लेकर सोसाइटी से बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दूसरी सोसाइटी के पास कार में बैठकर बातचीत करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

शहाबुद्दीन रिजवी के बयान पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी का पलटवार,बोले-मौलानाओं अपना डीएनए कराओं

 

 

 

 

आरोपियों ने अमित के सिर पर लोहे का पंच और गाड़ी का टायर खोलने वाला पन्ना मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी काफी देर तक शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग बनाते रहे। इस बीच कई बार अमित के फोन पर अन्य लोगों के फोन आए। उन्होंने उनका फोन स्विच ऑफ कर दिया। आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए वारदात स्थल से करीब 15 किमी दूर दादरी क्षेत्र में पहुंचे। यहां हायर कंपनी के पास शव को फेंक कर मृतक की गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।

 

मुज़फ्फरनगर में BJP के मंडल अध्यक्ष घोषित, जिला प्रतिनिधि भी चुने गए, आज से जिला अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू !

 

 

 

उन्होंने बताया कि जिस जगह आरोपियों ने शव को फेंका था उससे कुछ दूरी पर एक कंपनी में सीसीटीवी कैमरा लगा था। पुलिस ने इसकी फुटेज निकाला तो संदिग्ध दिखाई दे रहे थे, लेकिन कार और आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप के कैमरे की सीसीटीवी फुटेज चेक कर कार का नंबर पता किया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय