Sunday, May 11, 2025

गाजियाबाद में खौलते पानी की बाल्टी में गिरे दो साल के बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के अमित विहार कॉलोनी स्थित घर के अंदर खौलते पानी की बाल्टी में दो साल का बच्चा खेलते हुए गिर गया। गर्म पानी में गिरने से बच्चा झुलस गया था। 13 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद रात बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में BJP के मंडल अध्यक्ष घोषित, जिला प्रतिनिधि भी चुने गए, आज से जिला अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू !

 

अमित विहार कॉलोनी में अरविंद पाल परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में पत्नी अन्नू और दो बेटे लविश (5), विराज (2) हैं। परिजनों ने बताया कि बीते 25 दिसंबर को अरविंद अपने काम पर चला गया था। घर में नहाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी किया था। विराज खेलते हुए खौलते हुए पानी की बाल्टी तक पहुंच गया। तभी वह गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध कालोनियों पर MDA का चला बुलडोजर, करोड़पति बनने के सपनों पर फेर दिया पानी !

 

तभी उसकी मां आई और अपने बेटे को पानी से बाहर निकाला। गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से विराज झुलस गया। विराज को पास के अस्पताल में ले गए। जहां से उसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया। यहां भी हालत ठीक नहीं होने पर विराज को जीटीबी अस्पताल से एम्स अस्पताल में रेफर किया गया। रात करीब 12 बजे विराज की उपचार के दौरान मौत हो गई। विराज की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय